The Bare Truth

KBC में बलौदाबाजार के योगेश ने जीते 50 लाख: पूर्व राज्यपाल के ड्राइवर के बेटे हैं IIT टॉपर; IAS बनने के लिए छोड़ी थी 1.5 लाख की नौकरी

20 Aug 2026  

KBC में बलौदाबाजार के योगेश ने जीते 50 लाख: पूर्व राज्यपाल के ड्राइवर के बेटे हैं IIT टॉपर; IAS बनने के लिए छोड़ी थी 1.5 लाख की नौकरी

Share this post with:

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के होनहार युवा योगेश साहू (23) ने अपने ज्ञान के दम पर 50 लाख रुपए की बड़ी धनराशि जीती है। ग्राम टेहका निवासी योगेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपए के पड़ाव को पार किया, हालांकि जोखिम न लेते हुए उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल पर गेम क्विट करने का समझदारी भरा फैसला लिया।


योगेश की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं। शुरू से ही मेधावी रहे योगेश ने पहले ही प्रयास में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे में एडमिशन हासिल किया था और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉपर रहे। कॉलेज खत्म होने के बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में 1.5 लाख रुपए प्रति माह के पैकेज वाली नौकरी मिली थी, जिसे उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने के अपने सपने के चलते ठुकरा दिया।


पिता गयाराम साहू ने बताया कि योगेश का पूरा ध्यान सिर्फ UPSC सिविल सेवा परीक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है और वर्तमान में मेन्स (मुख्य परीक्षा) की तैयारी में जुटे हुए हैं। अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह का भटकाव न आए, इसलिए योगेश स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहकर एकाग्रता के साथ लक्ष्य हासिल करने में लगे हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web