The Bare Truth

जन्माष्टमी पर 'ड्राई डे' में बंद बार से चोरी-छिपे शराब बेचते युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी

05 Sep 2026  

जन्माष्टमी पर 'ड्राई डे' में बंद बार से चोरी-छिपे शराब बेचते युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर सरकार के 'ड्राई डे' आदेश को ठेंगा दिखाते हुए राजधानी रायपुर में अवैध रूप से शराब खपाने का बड़ा मामला सामने आया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में संचालित प्लैटिनम बार से बंद के बावजूद बैकडोर से शराब बेची जा रही थी। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर बार संचालक और युवा कांग्रेस के पूर्व उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा को रंगे हाथों धर दबोचा। 

 

आरोपी वर्तमान में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव पद का दावेदार भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पर धारा 223 बीएनएस तथा आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इसके साथ ही शासन के नियमों का खुला उल्लंघन करने पर आबकारी विभाग को उक्त बार का लाइसेंस स्थायी रूप से निलंबित करने की अनुशंसा रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web