The Bare Truth

बिस्तर पर पड़ी 64 साल की महिला से दरिंदगी, मकान मालिक ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप...

08 Feb 2026  

बिस्तर पर पड़ी 64 साल की महिला से दरिंदगी, मकान मालिक ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 64 साल की एक बुजुर्ग महिला, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर है और खुद से उठ तक नहीं सकती, उसके साथ मकान मालिक ने अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
पीड़िता अकेली रहती है। परिवार में कोई नहीं है। वह चल-फिर नहीं सकती, खाना-पीना तक दूसरों के सहारे है और वॉशरूम जाने से बचने के लिए डायपर पहनती है। ऐसी असहाय हालत में भी दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा। 

घटना 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पड़ोस में रहने वाली एक महिला हालचाल जानने के लिए बुजुर्ग के कमरे में पहुंची। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गई। एक युवक शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के कपड़े उठाकर अश्लील हरकत कर रहा था। आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। पड़ोसी महिला को देखते ही दोनों आरोपी घबरा गए और उसे डराने-धमकाने लगे। जान बचाकर वह किसी तरह बाहर निकली और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी कमरे को अंदर से बंद कर चुके थे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मकान मालिक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। वह लंबे समय से बीमार है और पूरी तरह दूसरों पर निर्भर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है कि दरिंदगी की हद अब किस स्तर तक पहुंच चुकी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web