The Bare Truth

नशे में धुत हाईवा चालक ने 12 गोवंशों को कुचला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

26 Mar 2026  

नशे में धुत हाईवा चालक ने 12 गोवंशों को कुचला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Share this post with:

जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर बैठे गोवंशों को कुचल दिया, जिससे 12 गोवंशों की मौत हो गई। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास रात करीब 8.10 बजे हुई, जब परसदा की ओर जा रहा खाली हाईवा (CG-12-BG-8320) अनियंत्रित होकर गोवंशों के झुंड पर चढ़ गया। हादसे के वक्त चालक नरोत्तम यादव (25) शराब के नशे में था।


टक्कर इतनी तेज थी कि 10 गोवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गोवंश वाहन के नीचे फंस गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में दोनों की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर हाईवा जब्त कर लिया। गुरुवार सुबह मृत गोवंशों का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web