Share this post with:
छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक द्वारा मंत्री पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि यदि उन्हें उनके कथावाचन के पैसे नहीं मिले तो वे विधानसभा के बाहर आत्मदाह करेंगे।
मामले में कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने कथावाचक का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में डॉ. रामानुरागी महाराज का कहना है कि उन्होंने 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया था। उनका आरोप है कि मंत्री ने कथा तो करवाई, लेकिन करीब 15 लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी पैसे मांगने जाते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है।
वहीं इस पूरे मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रामानुरागी महाराज ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। उन्होंने उस आवेदन पर सामान्य प्रक्रिया के तहत रिमार्क किया था, जैसा अन्य आवेदनों पर किया जाता है। बाद में संस्कृति विभाग ने उस आवेदन को निरस्त कर दिया। मंत्री का कहना है कि आवेदन निरस्त होने के बाद कथावाचक उनसे पैसे मांग रहे हैं।
Share this post with:
15 Apr 2026
15 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023