The Bare Truth

अफीम खेती मामले में एक्शन, समोदा में आरोपी के भाई की दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई

10 Mar 2026  

अफीम खेती मामले में एक्शन, समोदा में आरोपी के भाई की दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई

Share this post with:

दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव में प्रशासन ने अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया। 

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। 

अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। उल्लेखनीय है कि समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस पहले ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web