Share this post with:
शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच प्रशासन की सुस्ती सामने आ रही है। हाल ही में जमाखोरी के मामलों में छापेमारी और कार्रवाई के दावे किए गए, लेकिन जमीनी हालात अब भी नहीं बदले हैं। शहर की अधिकांश गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
गैस लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि गैस कंपनियों का टोल फ्री नंबर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। कई बार कॉल करने के बाद भी नंबर नहीं लग रहा, जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
एजेंसियों में पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा पहले बुकिंग कराने की बात कही जाती है, लेकिन नंबर नहीं लगने के कारण लोग सीधे एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
इस वजह से एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सुबह से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में शहर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का मामला सामने आया था, जिसमें प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त करने का दावा किया था। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ दावे करते दिख रहे हैं।
Share this post with:
15 Apr 2026
15 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023