The Bare Truth

सिर्फ इस विधि से करेंगे शनि चालीसा का पाठ तो ही दूर होंगे सभी कष्ट, मिलेगी साढ़े साती-ढैय्या से मुक्ति

11 Nov 2022  

सिर्फ इस विधि से करेंगे शनि चालीसा का पाठ तो ही दूर होंगे सभी कष्ट, मिलेगी साढ़े साती-ढैय्या से मुक्ति

Share this post with:

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा-अर्चना करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी दुख-दर्द और कष्ट दूर कर देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग शनि की महादशा और साढ़े साती से पीड़ित हैं, उन्हें शनिवार के दिन शविदेव की पूजा करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ अगर विधिपूर्वक किया जाए, तो व्यक्ति को साढ़े साती, ढैय्या से मुक्ति मिलती है. आइए जानें शनि चालीसा करने की सही विधि.

शनि चालीसा की सही विधि (Shani Chalisa Vidhi)

शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद व्यक्ति के साफ कपड़े पहनने चाहिए. इस दिन काले, भूरे और स्लेटी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है. इसके बाद शाम के समय किसी शनि मंदिर में जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही, शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें. इसके बाद शनि देव की प्रतिमा के पास बैठकर शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति कर देते हैं.

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web