Share this post with:
Chhattisgarh के Raigarh district में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप कापू थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल कालाराम राठिया (60) और छतरसिंह राठिया (60) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी यात्री बंगुरसुता गांव के रहने वाले और राठिया समाज से हैं।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Share this post with:
14 Mar 2026
14 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023