The Bare Truth

ब्रेकिंग : रस्सी से गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने पर्चा छोड़ ली जिम्मेदारी

14 Oct 2025  

ब्रेकिंग : रस्सी से गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने पर्चा छोड़ ली जिम्मेदारी

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर गांव में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात मंगलवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच की है। 

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने सत्यम पुनेम पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर उसे बेरहमी से मार डाला। मौके से नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा गया है कि “पुनेम पुलिस को जानकारी देता था, इसलिए उसे मौत दी गई। 

जानकारी के मुताबिक, पिछले ढाई साल में बस्तर अंचल में यह 11वां BJP कार्यकर्ता है, जिसे नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है। इससे पहले 10 नेताओं की कुल्हाड़ी से और 10 शिक्षादूतों की गला काटकर हत्या की जा चुकी है। बीते 25 सालों में बस्तर के विभिन्न जिलों में नक्सलियों ने अब तक 1820 से अधिक लोगों की जान ली है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web