Share this post with:
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बुधवार सुबह एक ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सघन जांच शुरू कर दी गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर
नजर रखी जा रही है।
एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और संदेश भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
Share this post with:
14 Mar 2026
14 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023