Share this post with:
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी लापरवाही सामने आ गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुकईथड़ में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि परीक्षा आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही पेपर ऑनलाइन प्रसारित हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का है।
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर दी। जैसे ही यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हुआ, पूरे जिले में सनसनी फैल गई।
घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न खड़े हो गए हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023