The Bare Truth

ब्रेकिंग : DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, देखिए आदेश की कॉपी...

05 Feb 2026  

ब्रेकिंग : DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, देखिए आदेश की कॉपी...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की शिकायत के बाद की गई। टंडन ने आरोप लगाया था कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठे और नक्सलियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक कीं। 

सरकार ने शिकायत की प्राथमिक जांच कराई, जिसमें आरोपों को गंभीर माना गया। इसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा तय स्थान रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट दो सप्ताह पहले गृह विभाग को सौंप दी गई थी, जिसके आधार पर सरकार ने कार्रवाई का फैसला लिया। मामला हाई-प्रोफाइल, आगे और खुलासों की संभावना है।
 

आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web