Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एसएलआर और इंसास राइफल समेत अन्य हथियार भी जब्त किए गए हैं। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव मिले। मौके से एक एसएलआर, एक इंसास राइफल, 12 बोर बंदूक, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। इलाके में अब भी सघन सर्चिंग जारी है।
Share this post with:
14 Mar 2026
14 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023