The Bare Truth

ब्रेकिंग : रायपुर की तार फैक्ट्री में आग से हड़कंप, इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण लपटें, दो दमकल गाड़ियां मौके पर

07 Feb 2026  

ब्रेकिंग : रायपुर की तार फैक्ट्री में आग से हड़कंप, इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण लपटें, दो दमकल गाड़ियां मौके पर

Share this post with:

राजधानी के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री की तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले फैक्ट्री परिसर से काला धुआं उठता दिखा। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। खमतराई थाना क्षेत्र के निरीक्षक राजेश सिंह के अनुसार, पुलिस और दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री को तुरंत खाली कराया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web