The Bare Truth

ब्रेकिंग : तीन महीने तक ‘नो लीव मोड’ में रहेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने जारी किया आदेश...

22 Apr 2026  

ब्रेकिंग : तीन महीने तक ‘नो लीव मोड’ में रहेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने जारी किया आदेश...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में अगले तीन महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर ब्रेक लग गया है। जनगणना और “सुशासन तिहार” की तैयारियों को देखते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति छुट्टी लेना आसान नहीं होगा। 

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। अगर ऐसा किया गया, तो इसे सीधे तौर पर अनुशासनहीनता माना जाएगा और कार्रवाई भी तय है। 

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि दोनों महत्वपूर्ण अभियानों में किसी तरह की बाधा न आए। साफ संकेत है—अगले तीन महीने काम पहले, छुट्टी बाद में।
 

जारी आदेश
जारी आदेश

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web