The Bare Truth

ब्रेकिंग : प्राचार्य के खिलाफ सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे, प्राचार्य हटाओ के नारे लगाकर किया विरोध...

09 Feb 2026  

ब्रेकिंग : प्राचार्य के खिलाफ सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे, प्राचार्य हटाओ के नारे लगाकर किया विरोध...

Share this post with:

गरियाबंद जिले के एक आत्मानंद स्कूल में सोमवार को उस वक्त हालात गरमा गए, जब सैकड़ों स्कूली छात्र अपनी ही प्राचार्य के खिलाफ सड़क पर उतर आए। करीब 400 बच्चों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और सीधे कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडे को कुछ दिन पहले सचिव के निरीक्षण के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें फिर से पद पर बहाल कर दिया गया। दोबारा पदस्थापना के बाद छात्रों में असंतोष बढ़ता गया और सोमवार को यह नाराजगी खुलकर सामने आ गई। 

रैली के दौरान छात्र प्राचार्य हटाओ जैसे नारे लगाते नजर आए। बच्चों का आरोप है कि स्कूल में लैब की पर्याप्त सुविधा नहीं दी जा रही है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छात्रों की मांग पर क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web