The Bare Truth

ब्रेकिंग : विधानसभा में गूंजा जमीन मुआवजा मुद्दा, किसानों के हित में मंत्री टंक राम वर्मा ने की बड़ी घोषणा, NHAI भी शामिल

27 Feb 2026  

ब्रेकिंग : विधानसभा में गूंजा जमीन मुआवजा मुद्दा, किसानों के हित में मंत्री टंक राम वर्मा ने की बड़ी घोषणा, NHAI भी शामिल

Share this post with:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को जमीन मुआवजा का मुद्दा गूंजा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कई किसानों को अब तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य मंत्री टंक राम वर्मा ने सदन में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए राजस्व विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। यह टीम जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा करेगी।


मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र किसानों को जल्द से जल्द उनका हक दिलाया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
सदन में उठे इस मुद्दे के बाद अब किसानों को उम्मीद है कि लंबित मुआवजा मामलों में तेजी आएगी।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web