Share this post with:
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड कैंपस में अचानक एक सांड घुस गया। सांड के अचानक पहुंचने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए भागा-दौड़ी का माहौल बन गया। मामला बिहार के बेगूसराय का है।
मुख्यमंत्री Nitish Kumar ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत Begusarai के Barauni Block स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले थे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हेलीपैड और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान अचानक एक सांड हेलीपैड परिसर में घुस आया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
सांड को भगाने की कोशिश में जुटे पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सांड ने उल्टा एक पुलिसकर्मी को ही खदेड़ दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हलचल बढ़ गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई।
काफी देर तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी सांड को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को हेलीपैड कैंपस से बाहर भगाया जा सका। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को फिर से सामान्य किया गया।
Share this post with:
15 Apr 2026
15 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023