The Bare Truth

ब्रेकिंग : बस्तर में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, टॉप कैडर पापाराव ने किया सरेंडर

24 Mar 2026  

ब्रेकिंग : बस्तर में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, टॉप कैडर पापाराव ने किया सरेंडर

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की तय समयसीमा से ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय और संगठन के अहम चेहरे रहे नक्सली पापाराव उर्फ मंगू ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि पापाराव अपने दस्ते के साथ बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचा, जहां से सभी को आगे की प्रक्रिया के लिए जगदलपुर ले जाया गया। आत्मसमर्पण के दौरान उनके पास से AK-47 समेत कई आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। 

पापाराव (56) सुकमा जिले का निवासी है और नक्सल संगठन में उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। वह DKSZCM का सदस्य होने के साथ पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का भी हिस्सा रहा है। इलाके की भौगोलिक स्थिति की गहरी जानकारी के चलते वह कई बार सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से बच निकलने में सफल रहा था।


इधर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से 8 AK-47, 1 SLR और 1 INSAS राइफल सहित अन्य हथियार जब्त किए गए हैं।


बस्तर में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण को सुरक्षा रणनीति की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर निर्णायक असर पड़ने की उम्मीद है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web