Share this post with:
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसदों ने आज संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। यह मार्च ‘एसआईआर’ प्रक्रिया और राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में आयोजित किया गया।
मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और रास्ते में बैरिकेडिंग की गई। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी। अखिलेश यादव बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए भी नजर आए। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत सभी सांसदों को दो बसों में भरकर हिरासत में ले लिया गया और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले जाया गया।
राहुल गांधी ने कहा, “हकीकत ये है कि वो बात नहीं कर सकते। सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हम एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहते हैं।”
Share this post with:
15 Apr 2026
18 Dec 2025
20 Feb 2023
20 Feb 2023