The Bare Truth

ब्रेकिंग : किसानों के खातों में 10,324 करोड़ ट्रांसफर, 89 विकास कार्यों की भी सौगात

28 Feb 2026  

ब्रेकिंग : किसानों के खातों में 10,324 करोड़ ट्रांसफर, 89 विकास कार्यों की भी सौगात

Share this post with:

होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इस बार सचमुच दिवाली जैसा माहौल रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित खेल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन से कृषक उन्नति योजना के तहत 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि ट्रांसफर की।


सिर्फ बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां के 1,25,352 किसानों के खातों में 494.38 करोड़ रुपए पहुंचे। राशि जारी होते ही किसानों के चेहरों पर त्योहार जैसी चमक दिखाई दी। होली से पहले खातों में रकम आने से ग्रामीण बाजारों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की भी झड़ी लगा दी। 263.17 करोड़ रुपए के कुल 89 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हुए 7 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जबकि 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 नए कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की योजनाओं को गति दी गई।


किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एक ही मंच से किसानों को आर्थिक संबल और क्षेत्र को विकास की सौगात मिलने से कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web