The Bare Truth

ब्रेकिंग : दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद, दोनों गाड़ियां महाराष्ट्र पासिंग...

20 Sep 2025  

ब्रेकिंग : दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद, दोनों गाड़ियां महाराष्ट्र पासिंग...

Share this post with:

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो से लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। दोनों गाड़ियां महाराष्ट्र पासिंग बताई जा रही हैं। शनिवार सुबह शक के आधार पर पुलिस ने वाहनों को रोका और जांच की, जिसके दौरान सीटों और डिग्गी में छिपाकर रखे गए कैश का खुलासा हुआ। 

गाड़ियों में चार युवक सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन का उपयोग किया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पैसा किसका है और कहां ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web