The Bare Truth

ब्रेकिंग : किसान से 25 हजार लेते SI पकड़ा गया, ACB ने रंगे हाथ दबोचा, मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत...

25 Feb 2026  

ब्रेकिंग : किसान से 25 हजार लेते SI पकड़ा गया, ACB ने रंगे हाथ दबोचा, मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत...

Share this post with:

कोरिया जिले में एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है, जहां पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ और ASI ध्रुव प्रसाद यादव पर गांव के एक किसान को मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है।


जानकारी के मुताबिक ग्राम पोड़ी निवासी किसान सत्येंद्र प्रजापति ने घर निर्माण के लिए मजदूर मोहित घसिया से ईंट बनवाई थी। मजदूर ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खोदा था, जिसमें उसके बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मामला थाने पहुंचा, जहां जांच के लिए पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे।


आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने किसान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने और केस रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। किसान ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उसे मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी गई। बाद में किसान पैसे देने के लिए तैयार हो गया।


किसान ने बताया कि उसे धान बिक्री की राशि 24 फरवरी को मिलने वाली थी और उसी दिन वह पैसे देगा। इस बीच 22 फरवरी को ASI ध्रुव प्रसाद यादव का ट्रांसफर हो गया और वे अंबिकापुर चले गए।


किसान ने पहले ही ACB में शिकायत कर दी थी। तय योजना के अनुसार 24 फरवरी को किसान पैसे लेकर चौकी पहुंचा, जहां ACB की टीम ने SI अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में शामिल ASI ध्रुव प्रसाद यादव को भी अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web