The Bare Truth

ब्रेकिंग : ड्यूटी पर जा रहे 2 कॉन्स्टेबलों को ट्रेलर ने कुचला, दोनों की मौत

26 Feb 2026  

ब्रेकिंग : ड्यूटी पर जा रहे 2 कॉन्स्टेबलों को ट्रेलर ने कुचला, दोनों की मौत

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो कॉन्स्टेबल की जान चली गई। हथबंद थाना क्षेत्र में उडेला–पौसरी रोड पर ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का पिछला पहिया बाइक सवार दोनों जवानों के ऊपर चढ़ गया। 

हादसे में कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र यादव (क्रमांक 377) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कॉन्स्टेबल प्रशांतधर दीवान (क्रमांक 809) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। 

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का पूरा मंजर कैद हुआ है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web