The Bare Truth

Budget 2025 : टैक्स छूट, होम लोन, शिक्षा, खेती, पढ़ें हर अपडेट लगातार...

01 Feb 2025  

Budget 2025 : टैक्स छूट, होम लोन, शिक्षा, खेती, पढ़ें हर अपडेट लगातार...

Share this post with:

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इस बजट में देश की प्रगति के आधारभूत तीन स्तंभ पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिनमें गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने पर ध्यान दिया गया है।

 

  1. - डेयरी उत्पादन से जुड़े 7.7 करोड़ किसानों के हित में फार्मिंग की कर्ज लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने की घोषणा।
  2. - फिशरी के लिए भी 5 लाख रुपए तक लोन का प्रावधान।
  3. - कपास उत्पादन को बढ़ावा देने 5 साल का रोडमैप।
  4. - किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने की घोषणा।
  5. - भारत को ग्लोबल हब बनाएंगे। भारत के स्थानीय उत्पादों को हम ग्लोबल ब्रांड बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
  6. - स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड।
  7. - लेदर स्कीम से 10 लाख रोजगार के सृजन की घोषणा।
  8. - 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।
  9. - मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी।
  10. - गिग वर्कर्स का ई-श्रम पॉर्टल में रजिस्ट्रेशन होगा। 1 करोड़ गिग वर्कर को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।
  11. - हर सरकारी अस्पताल में कैंसर सेंटर की स्थापना।
  12. - शहरी गरीबों की आय बढ़ाने के लिए नई योजना बनेगी।
  13. - इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्यों को 1.5 लाख करोड़।
  14. - जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया। हर घर तक नल से जल पहुंचाने की कोशिश।
  15. - 6 जीवन रक्षक दवाओं में 5% कस्टम ड्यूटी।
  16. - 36 जीवन रक्षक दवाओं में टैक्स की छूट।
  17. - जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे।
  18. - देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनाये जाएंगे।
  19. - सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर का निर्माण होगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web