The Bare Truth

AIIMS में निकली बम्पर भर्तियां, कई पदों पर होगी नियुक्तियां, इस तरह करें अप्लाई...

14 Jul 2025  

AIIMS में निकली बम्पर भर्तियां, कई पदों पर होगी नियुक्तियां, इस तरह करें अप्लाई...

Share this post with:

देश भर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल समेत कई बड़े अस्पतालों में ग्रुप बी और सी पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 2300 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इस कॉमन एग्जाम के जरिए कई पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य युवा aiimsexams.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। 

अभ्यर्थियों का फॉर्म स्वीकार हुआ या खारिज इसकी जानकारी 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (सीआरई) का आयोजन 25 अगस्त से 26 अगस्त 2025 के बीच होगा। एडमिट कार्ड जारी होने की डेट और स्किल टेस्ट की तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी। 

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर वार्डन, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II, कोडिंग क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, रेस्पिरेटरी लैबोरेट्री असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई 

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। 

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। 

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए। 

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web