The Bare Truth

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में निकली बम्पर भर्तियां, भरे जाएंगे 1161 से ज्यादा पद

03 Apr 2025  

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में निकली बम्पर भर्तियां, भरे जाएंगे 1161 से ज्यादा पद

Share this post with:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएफ) की कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती के लिए आज 3 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि है। ये भर्तियां विभिन्न ट्रेड कुक, नाई, दर्जी, धोबी, स्वीपर, इलेक्ट्रिशियन आदि के लिए होगी। रसोइया ट्रेड में सबसे अधिक 493 पद भरे जाएंगे। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2025 से शुरू हुए थे। उमीदवार अपना आवेदन केवल एक ट्रेड के लिए ही जमा कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार दो या अधिक ट्रेडों के लिए कई आवेदन जमा करता है, तो केवल पहले आवेदन पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। 

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष। योग्यता 3 अप्रैल 2025 को या उससे पहले प्राप्त की जानी चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास को प्रेफरेंस दिया जाएगा। 

आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी व एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 

वेतन-लेवल-3 , 21,700 रुपये - 69,100 रुपये ।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web