Share this post with:
अगर आप आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहती हैं तो यह खबर आपके काम की है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अंबिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आंगनबाड़ी केंद्र पोड़ीकला-02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थियों से 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
परियोजना अधिकारी के अनुसार, इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता, शर्तें और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के साथ ही परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अंबिकापुर-2 और जनपद पंचायत अंबिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023