The Bare Truth

कल होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे शामिल होंगे साय कैबिनेट में !

19 Aug 2025  

कल होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे शामिल होंगे साय कैबिनेट में !

Share this post with:

आख़िरकार छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि किन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कई नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल पर सहमत हो चुका है। इसी कड़ी में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। गजेंद्र यादव के पिता आरएसएस में प्रांत संचालक रहे हैं और यादव समाज की प्रदेश में बड़ी आबादी होने के कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
 

इसके साथ ही अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल का नाम भी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा में है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से प्रतिनिधित्व देने के लिए रायपुर संभाग के आरंग से विधायक गुरु खुशवंत को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर संभाग से फिलहाल सिर्फ टंकराम वर्मा मंत्री हैं, ऐसे में राजनीतिक संतुलन साधने के लिए खुशवंत को मौका मिल सकता है। 

बिलासपुर के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम भी सूची में बार-बार उछल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कल राजभवन में शपथ के दौरान किन तीन चेहरों को साय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web