Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' सभा एकजुटता दिखाने के बजाय आंतरिक खींचतान की तस्वीर पेश कर गई। मोदी सरकार के खिलाफ इस बड़े प्रदर्शन में जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को एक मंच से एक स्वर में हमला बोलना था, वहीं उनके बयानों ने गुटबाजी और भीतरखाने की नाराजगी उजागर कर दी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से तीखा हमला बोला। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह तर्क मत दिया जाए कि सरकार ने काम नहीं किया, इसलिए चुनाव हारे। बघेल ने साफ कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से इसलिए बाहर हुई क्योंकि “वोट चोरी” हुई थी।
वहीं, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी नेता के चमचे नहीं हैं और हमें अपने ही लोगों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। मंच पर मौजूदगी के दौरान भी स्थिति असहज हो गई जब सचिन पायलट के आते ही पूर्व मंत्री अमरजीत को माइक से हटा दिया गया।
कांग्रेस की यह सभा भले ही भाजपा सरकार पर आक्रामक हमले के लिए बुलाई गई थी, लेकिन नेताओं के बीच तल्ख टिप्पणियां और अंतर्कलह ने इसे अंदरूनी जंग का मंच बना दिया।
Share this post with:
17 Aug 2026
22 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023