Share this post with:
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का आज दूसरा दिन रहा। बेलतरा में आयोजित सभा में सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काट दिए और कई जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी कर सत्ता में आई है।
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी के गठजोड़ को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि वोट चोर सरकार को जनता की परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ता—बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, 10 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “वोटों की चोरी कर जो राज कर रहा है, उसका नाम है नरेंद्र मोदी।” विधायक देवेंद्र ने भी कहा कि भाजपा ने वोट चोरी को धंधा बना लिया है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसके खिलाफ लड़ेगा।
इस यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव खुद कार चलाकर कोरबा से बेलतरा पहुंचे। उनके साथ सचिन पायलट अगली सीट पर थे, जबकि पीछे चरणदास महंत, दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
Share this post with:
17 Aug 2026
22 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023