Share this post with:
कांग्रेस के नेता एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं. मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने अपने संबोधन में साधु-संतों, सन्यासियों और महामंडलेश्वरों की तुलना सांड से कर दी.
उन्होंने कहा, "साधु-संत, सन्यासी बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को छोड़ दिया जनता के बीच. कहा जाओ हिंदुत्व की बात करो, बीजेपी का प्रचार करो, सनातन की बात करो और ये सांड चर रहे दूसरों के खेत." उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है.
बीजेपी अब पहले जैसी नहीं रही- राजेंद्र कुमार सिंह
विधायक राजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह पार्टी पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सिर्फ अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगी है. उन्होंने राम मंदिर और कुंभ मेले को लेकर भी बयान दिया और कहा, "हल्ला मचाया गया कि 60-70 करोड़ लोग कुंभ नहाने गए, लेकिन असल में यह संख्या 10-12 करोड़ से अधिक नहीं थी. मैं खुद एक विज्ञान का विद्यार्थी हूं और तथ्यों को जानता हूं."
उन्होंने आगे कहा, "भारत की पहचान धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती से है, लेकिन आज यह सबकुछ चरमरा रहा है. यह एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है. जिसे मंज़िल समझ रहे हो जीतू भाई, वह केवल बसेरा है. मशाल जलाओ, अभी बहुत अंधेरा है."
Share this post with:
15 Apr 2026
15 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023