The Bare Truth

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी का खौफनाक कदम, पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या

01 Apr 2026  

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी का खौफनाक कदम, पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या

Share this post with:

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा साहू को भी मार डाला। वारदात के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया।


प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। चित्रा, लता साहू की पहली शादी से बेटी थी, जबकि लता ने करीब 4 साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ जारी है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू को पहले ही अनुशासनहीनता के चलते सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web