Share this post with:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 11 जुलाई को अपने अधीनस्थ मंत्रियों की अहम बैठक बुलाई है। यह साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि मानसून की दस्तक और कृषि कार्यों की शुरुआत के मद्देनज़र, किसानों से जुड़ी समस्याएं, खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में संभावित बढ़ोतरी पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, यदि कैबिनेट इस पर मुहर लगाती है तो राज्य कर्मचारियों का DA बढ़कर 55 प्रतिशत हो सकता है, जबकि फिलहाल केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Share this post with:
15 Jun 2026
15 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023