Share this post with:
थायराइड एक हार्मोन समस्या है जो महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है, लेकिन थायराइड की समस्या अब पुरुषों में भी अधिक बढ़ रही है। हालांकि, थायराइड की समस्या की नियमित रूप से देखरेख की जाए तो कोई परेशानी नहीं होती। हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है, जिसमें थायराइड ग्रंथि पर्याप्त थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन नहीं करती है। महिलाओं और पुरुषों में हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण कुछ आम होते हैं, लेकिन कुछ लक्षण पुरुषों में अलग होते हैं। साइकोथेरेपिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट कनुशा वाईके ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुरुषों में इस समस्या को नजरअंदाज करने से बांझपन हो सकता है।
पुरुषों में थायराइड के लक्षण
• वजन कम होना
• दिल की धड़कन बढ़ना
• चिड़चिड़ापन
• मांसपेशियों में कमजोरी
• वजन कम होना
• आंखों में जलन और भूलने की समस्या
थायराइड क्या है?
थायराइड महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कम है, लेकिन थायराइड किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को काफी हद तक बाधित कर सकता है। गर्दन के पास तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जिसे थायराइड ग्रंथि कहा जाता है। यह ग्रंथि हार्ट, मस्तिष्क और मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए हार्मोन जारी करती है। इसी तरह थायराइड ग्रंथि शरीर के तापमान और हार्ट गति को कंट्रोल करती है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हार्मोन रिलीज करता है। यदि यह ग्रंथि आवश्यक हार्मोन जारी नहीं करती है, तो इस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। इसके अलावा अगर आवश्यकता से ज्यादा हार्मोन जारी होते हैं, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है।
पुरुषों में हाइपोथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म वजन में अचानक बदलाव का कारण बन सकता है। जब थायराइड ग्लैंड हार्मोन का उत्पादन सही तरह से नहीं होता तो मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। जिसके कारण वजन बढ़ या घट सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
मूड स्विंग्स
पुरुषों में थायराइड की समस्या होने पर मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन आदि के लक्षण होते हैं। इसके अलावा थायराइड पुरुषों में एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
कैसे करें बचाव
पुरुषों हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड को रिवर्स करने के लिए एंटीथायराइड ड्रग्स, रेडियोएक्टिव आयोडीन, सर्जरी जैसे उपाय अपना सकते हैं। इसके अलावा पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर हो जाता है।
Share this post with: