Share this post with:
ठंड शुरू होते ही बालों की असली परीक्षा शुरू हो जाती है। सर्द हवाएं और कम नमी की वजह से बाल सूखने लगते हैं, डैंड्रफ बढ़ जाता है और टूटने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में जरुरी है कि बालों की देखभाल पर थोड़ा extra ध्यान दिया जाए।
बार-बार बाल न धोएं
सर्दियों में हर दूसरे दिन बाल धोना नुकसानदायक है। इससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। कोशिश करें कि हफ्ते में दो या तीन बार ही माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।
गुनगुने तेल से करें मालिश
ठंड में तेल लगाना बालों की सेहत के लिए सबसे अच्छा उपाय है। नारियल, ऑलिव या बादाम तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में मसाज करें। इससे जड़ें मजबूत होती हैं और बालों में नेचुरल शाइन आती है।
बहुत गर्म पानी से न धोएं बाल
ज्यादा गर्म पानी स्कैल्प को ड्राय कर देता है, जिससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए गुनगुने या हल्के ठंडे पानी से बाल धोना बेहतर है।
कंडीशनर लगाना न भूलें
बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और वे सॉफ्ट रहते हैं।
डाइट में शामिल करें हेयर-फ्रेंडली चीजें
सर्दियों में बालों की मजबूती के लिए डाइट में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन वाली चीजें जैसे ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां और फल जरूर लें।
हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर से दूरी बनाएं
इनसे निकलने वाली गर्मी बालों को और ज्यादा ड्राय करती है। अगर जरूरी न हो तो बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें।
घरेलू हेयर मास्क से मिलेगा नैचुरल ग्लो
दही, शहद और एलोवेरा जेल को मिलाकर हफ्ते में एक बार बालों पर लगाएं। यह नैचुरल हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। थोड़ी सी केयर और सही दिनचर्या अपनाकर सर्दियों में भी आप बालों को झड़ने और रूखापन से बचा सकते हैं।
Share this post with:
05 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023