The Bare Truth

रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, GM से शपथपत्र सहित जवाब तलब

24 Oct 2025  

रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, GM से शपथपत्र सहित जवाब तलब

Share this post with:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के जन्मदिन पर हुई शराब और चिकन पार्टी अब न्यायालय की जांच के घेरे में आ गई है। गुरुवार (23 अक्टूबर) को छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट ने इस मामले पर विशेष सुनवाई की। 

कोर्ट ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक से शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब मांगा है और पूछा है कि इस अनुशासनहीन घटना के सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। 

दरअसल, बिलासपुर SECR जोन के बॉक्सिंग रिंग में हुए इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया है। अब इस पर अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web