The Bare Truth

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हड़कंप

05 May 2026  

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हड़कंप

Share this post with:

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया। फीमेल मेडिसिन वार्ड-1 में भर्ती मरीज के पति ने बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।


मारडूम निवासी पायके माड़वी (28) पीलिया के इलाज के लिए वार्ड के बेड नंबर 18 पर भर्ती हैं। सुबह उनके पति लक्ष्मण बाथरूम गए, जहां उन्होंने खिड़की में लगे लोहे के रॉड को मोड़ा, ऊपर चढ़े और सीधे नीचे कूद गए।


नीचे मौजूद सफाई कर्मचारियों ने घटना देख तुरंत अलर्ट किया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को बिना देर किए इमरजेंसी में भर्ती कराया।


प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी जारी है। घटना के बाद प्रबंधन सक्रिय है और पूरे मामले की वजह तलाश की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web