Share this post with:
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 63 पर आवेदन मांगे हैं। इनमें मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल समेत अन्य विभाग शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों से संबंधित योग्यता, चयन आदि महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है...
जूनियर एग्जिक्यूटिव, कुल पद : 63
(विभग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
मेकेनिकल, पद : 11
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।
इलेक्ट्रिकल, पद : 17
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।
इंस्ट्रूमेंटेशन, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।
केमिकल, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।
अग्नि एवं सुरक्षा, पद : 28
योग्यता : विज्ञान विषय के साथ स्नातक हो। या अग्नि एवं सुरक्षा में डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान (उक्त पदों के लिए) : 30,000 से 1,20,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।
● नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), समूह कार्य / समूह चर्चा, कौशल परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य /ओबीसीव वर्ग/ ईडब्लूएस के लिए 1,180 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क देय नहीं है।
●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ कैश कार्ड/ मोबाइल वॉलेट/ यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (https://hindustanpetroleum.com) पर लॉगिन करें। होमपेज पर करियर विकल्प के अंदर जॉब्स ओपनिंग पर क्लिक करें।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023