The Bare Truth

सरकारी हॉस्टल में 10वीं के छात्रों ने 5वीं-6वीं के बच्चों के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, 6 महीने से चल रही थी दरिंदगी...

05 Mar 2026  

सरकारी हॉस्टल में 10वीं के छात्रों ने 5वीं-6वीं के बच्चों के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, 6 महीने से चल रही थी दरिंदगी...

Share this post with:

महाराष्ट्र के नासिक जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी हॉस्टल के भीतर कक्षा 10वीं के छात्रों पर 5वीं और 6वीं कक्षा के मासूम बच्चों के साथ अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Sex) करने का गंभीर आरोप लगा है। 'रैगिंग' के नाम पर यह हैवानियत पिछले 6-7 महीनों से चल रही थी, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। मंगलवार को इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद ग्रामीण एसपी बालासाहेब पाटिल खुद मौके पर पहुंचे। 

जांच में सामने आया कि पीड़ितों ने 22 फरवरी को ही हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को आपबीती सुनाई थी, लेकिन प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने के बजाय आरोपी छात्रों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर ले जाने को कह दिया। जब एक पीड़ित के माता-पिता ने हिम्मत दिखाकर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर पुलिस एक्शन में आई। एसपी पाटिल के अनुसार, पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और बीते आधे साल से चल रहे इस शोषण की गहराई से जांच की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web