Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेंक रही है और जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह किया है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब यह कहना बंद करना चाहिए कि हमने काम किया लेकिन हार गए। बल्कि सच यह है कि भाजपा ने वोट चोरी की और इसी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कई बार ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। बघेल ने कहा कि 7 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता, जब राहुल गांधी ने मतदाताओं का प्रमाण देश के सामने पेश किया। रायपुर में सचिन पायलट ने चौबे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस को भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए। इस पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ती है, यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है।
Share this post with:
22 Jul 2026
21 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023