Share this post with:
टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन और डिफेंडिंग टाइटल होल्डर नीरज चोपड़ा मेडल की रेस से बाहर हो गए। नीरज अपने पांच प्रयासों में 84.03 मीटर से आगे नहीं बढ़ सके और आठवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनका पहला थ्रो 83.65 मीटर, दूसरा 84.03 मीटर, चौथा 82.86 मीटर रहा जबकि तीसरा और पांचवां प्रयास फाउल रहा।
दूसरी ओर, भारत के ही युवा थ्रोअर सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। सचिन ने अपने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर की जोरदार थ्रो की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर और चौथे में 84.90 मीटर का थ्रो किया। हालांकि उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा, फिर भी वह चौथे नंबर पर कायम हैं और मेडल की दौड़ में मजबूती से टिके हुए हैं।
इस बीच, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वाल्कॉट ने 88.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ टॉप पोज़िशन पर कब्जा जमा लिया है। अब सबकी निगाहें सचिन यादव पर हैं, जो भारत को मेडल दिलाने की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं।
Share this post with:
15 Jul 2026
02 Dec 2025
20 Feb 2023
20 Feb 2023