Share this post with:
वनडे और टी-20 के बाद अब रायपुर के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीईओ से मुलाकात हुई है। इस बैठक में रायपुर में दो IPL मैच कराने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। अब लगभग तय माना जा रहा है कि 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL का रोमांच लौटेगा।
इधर, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहा है।
संघ ने साफ निर्देश दिए हैं कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा की निगरानी करेंगे। स्टेडियम के 13 गेटों पर लोहे की मजबूत रेलिंग भी लगा दी गई है।
Share this post with:
09 Feb 2026
09 Feb 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023