The Bare Truth

कवासी लखमा ने साय सरकार की नक्सल एक्शन पॉलिसी को सराहा, कहा- लोग शांति से जीने लगे हैं...

25 Feb 2026  

कवासी लखमा ने साय सरकार की नक्सल एक्शन पॉलिसी को सराहा, कहा- लोग शांति से जीने लगे हैं...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब बस्तर में लोग शांति से जीने लगे हैं और नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में है। इसके लिए उन्होंने गृह मंत्री को धन्यवाद दिया। 

साथ ही लखमा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी, किसान और कर्मचारी परेशान हैं तथा धान खरीदी में भी दिक्कतें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में अत्याचार बढ़े हैं और जंगल व पहाड़ संकट में हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन की खराब स्थिति, पंचायतों को कम फंड और बस्तर में ‘पंडुम’ के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web