Share this post with:
दुर्ग पुलिस ने लाखों रुपए के आभूषण चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 23 हजार 700 रुपए के आभूषण और नकदी बरामद की है।
मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। रामनगर मुक्तिधाम निवासी स्वामी मंडावी (34) ने 22 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच उनके मकान नंबर 203 में रखी आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकायतकर्ता की नाबालिग भतीजी से पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने ही चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने घर से आभूषण चोरी कर अपने दोस्त रंजीत वर्मा को बेचने के लिए दे दिए थे। पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नकदी समेत कुल 4,23,700 रुपए का सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Share this post with:
03 Sep 2026
02 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023