Share this post with:
मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के तौर पर मशहूर अवध ओझा सर आम आदमीं पार्टी में शामिल हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर अवध ओझा ने कहा कि वह पार्टी का हिस्सा बन गए हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे. शिक्षा का विकास मेरी प्राथमिकता है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर कहा कि इनके आने से शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी.
बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अवध ओझा पहले बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अवध ओझा गोंडा के रहने वाले हैं. दिल्ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. आम आदमी पार्टी ने अपनी दिल्ली चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है.
Share this post with:
15 Apr 2026
15 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023