Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाली पड़ी जमीन को हड़पने भू-माफिया ने फर्जीवाड़ा किया है। भू-माफिया ने 95 साल के मृत बुजुर्ग को जिंदा बताकर 46 साल का बना दिया। उसकी जाति बदलकर दूसरे युवक को असली बताकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। मामला सिरगिट्टी क्षेत्र का है।
दरअसल, सिरगिट्टी क्षेत्र के मिसल 1928 और भू-अभिलेख रिकार्ड में कौशल प्रसाद जाति ब्राहम्ण और उसके तीन भाई के नाम पर दर्ज है। करीब 30 डिसमिल इस बेशकीमती जमीन पर एडवोकेट राजीव दुबे का कब्जा है। उनकी पारिवारिक पैतृक जमीन का सालों से न तो फौती कटा है और न ही नामांतरण हुआ है।
लेकिन, साल 2022 में अचानक राजस्व रिकार्ड में यह जमीन कौशल प्रसाद सूर्यवंशी (46) के नाम पर दर्ज हो गया, जिसे देखकर राजीव दुबे और परिवार के सदस्य हैरान रह गए।
Share this post with:
25 Mar 2026
18 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023