Share this post with:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। इस महीने मुख्यमंत्री का यह दूसरा दिल्ली दौरा हैं। इससे पहले वे दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री सोमवार को निवेशकों के साथ अहम बैठक करेंगे। इन्वेस्टर मीट में बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी राजय कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा होगी। राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं।
फिलहाल दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। प्रदेश में इसी साल नगरीय निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं, जिसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। यह भी माना जा रहा है कि निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में इन नाम की चर्चा चल रही है जिनमें अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत एवं रेणुका सिंह जैसे नामो की चर्चा तेज है।
Share this post with: