The Bare Truth

सातवीं कक्षा का छात्र शिक्षक प्रताड़ना का शिकार, दोनों कानों में गंभीर चोट, सुनाई नहीं दे रहा...

08 Jul 2025  

सातवीं कक्षा का छात्र शिक्षक प्रताड़ना का शिकार, दोनों कानों में गंभीर चोट, सुनाई नहीं दे रहा...

Share this post with:

राजनांदगांव से शिक्षक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र को महिला शिक्षिका ने केवल समय पर किताब न निकालने पर चार जोरदार थप्पड़ मार दिए। इससे छात्र के दोनों कानों में गंभीर चोट आई है। 

जानकारी के अनुसार, छात्र अब सुनने में असमर्थ हो गया है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पिता ने बताया कि दायां कान 70% और बायां कान 80% तक खराब हो चुका है, और अब हर चार दिन में बच्चे को रायपुर अस्पताल ले जाना पड़ेगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web